डीएसटीपीएस में हिंदी लेखन कौशल विकास प्रतियोगिता

हिंदी लेखन आत्म-अभिव्यक्ति को बढ़ावा देता है - परियोजना प्रधान श्री राम प्रवेश साह
अंडाल : ‘’आइए हम सब आगे बढ़ें, हिंदी बोलें, लिखें और पढ़ें’’ के ध्येय पथ पर एक नयी शुरुआत के साथ आगे बढ़ते हुए दिनांक 08 अप्रैल, 2025 को डीएसटीपीएस, डीवीसी, अंडाल में ‘हिंदी लेखन कौशल विकास प्रतियोगिता’ आयोजित की गयी जिसमें परियोजना के शीर्षस्थ 31 हिंदीतर व हिंदी भाषी अधिकारियों ने भाग लिया। राजभाषा प्रचार-प्रसार की दिशा में यह एक नयी पहल है। यह प्रतियोगिता राजभाषा कार्यान्वयन उप समिति, दामोदर घाटी निगम, दुर्गापुर इस्पात ताप विद्युत केन्द्र के तत्वावधान में दिव्यज्योति भवन स्थित सम्मलेन कक्ष में दैनिक प्रातःकालीन बैठक के दौरान संपन्न हुई मौके पर परियोजना के वरिष्ठ महाप्रबंधक एवं परियोजना प्रधान श्री राम प्रवेश साह ने कहा कि लेखन कौशल वह क्षमता है जिसके माध्यम से व्यक्ति अपने विचारों को लिखित रूप में प्रस्तुत करता है। लिखने से ही लेखन कौशल का विकास होता है। हिंदी लेखन आत्म-अभिव्यक्ति को बढ़ावा देता है। यदि हम कार्यालयों में नियमित रूप से हिंदी में लिखें तो हमारी रचनात्मकता विकसित होगी। इन्हीं उद्देश्यों के अंतर्गत परियोजना में हिंदी लेखन कौशल विकास प्रतियोगिता/अभ्यास की नयी शुरुआत की गयी है। प्रतियोगिता में वरिष्ठ महाप्रबंधक (ओ एवं एम्) श्री सुधीर कुमार व्यास, वरिष्ठ महाप्रबंधक (एएचएमएस) श्री सुकदेव खाँ तथा महाप्रबंधक (मा.सं./असै.) श्री अरिजीत मजुमदार सहित उप महाप्रबंधक श्री संदीप कर्मकार, श्री देबकांति गुप्ता भाया, श्री विशाल अग्रवाल, श्री ऋषिकेश कुमार, श्री पुलकेश चट्टोपाध्याय, श्री मुदस्सर जावेद, श्री मलय पात्र, श्रीमती सौमिता रॉय, श्री बाबालू घोष, वरिष्ठ प्रबंधक श्री मृणाल कान्ति मण्डल, श्री जयंत कुमार यादव, श्री रवींद्र कुमार रवि, श्री अशोक कुमार स्वाईं, श्रीमती संजुलता मोहन्ती, श्री सुनिल गोराँइ, श्री आशीष तरु चटर्जी, श्री कौशिक कुमार चटर्जी, श्रीतम कुमार बिशोयी, श्री योगेश मिलन, श्री नवीन निश्चल, श्री दिलीप कुमार, श्रीमती बिनीता सरकार, श्री शुभ्र शंखा साहा, श्री सौकत सरकार, प्रबंधक श्री अनिर्बांण पाल, श्रीमती अनुपमा तिवारी आदि अधिकारियों ने बड़े उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता को हिंदी अधिकारी मु. इस्माईल मियाँ ने संचालित किया। लिखित निबंधों का मूल्यांकन हिंदीतर एवं हिंदी भाषी वर्गों हेतु अलग-अलग होगा तथा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आनेवाले प्रतिभागियों को आगामी पुरस्कार वितरण समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा ।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?